शब्बीर अहमद, भोपाल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस महासचिव को बड़ी जिम्मेदारी: एसेट एंड प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट के बने अध्यक्ष, पार्टी की सभी संपत्तियों का जमा करेंगे रिकार्ड

इसी फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। ये दोनों नेता लंबे समय से यूपी में संगठन विस्तार और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन के लिए सह प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m