शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव संजय कामले को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एमपी कांग्रेस कमेटी के एसेट एंड प्रॉपर्टी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कामले कांग्रेस की सभी संपत्तियों का रिकार्ड जमा करेंगे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस की करीब 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। अधिकांश कांग्रेस की संपत्तियों में असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है। इस वजह से सभी का रिकॉर्ड जमा करने का दायित्व संजय कामले को दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m