उन्नाव. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Kanpur-Lucknow Expressway) को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. पार्टी ने एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. सपा ने एक्स पर लिखा है कि यूपी का विकास भाजपाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क फिर धंसी.
सपा ने आगे लिखा कि उन्नाव में PWD की द्वारा बनवाई गई सड़कें चार महीने के भीतर टूट गई. साल भर भी पैचवर्क नहीं चला. सपा ने सवाल करते हुए कहा कि इन घोटालों की ED और CBI से जांच कब करवाई जाएगी? सपा ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो.

इसे भी पढ़ें : बाबा’राज’ में ब्राह्मणों पर ‘बेलगाम’ जुल्म! सपा ने ठाकुरों पर ब्राम्हणों के ऊपर जानलेवा हमला कराने का लगाया आरोप, CM योगी को घेरा
बता दें कि इस मामले को लेकर चंद्रशेखर रावण भी सरकार पर बरस चुके हैं. चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि भारी-भरकम 4,200 करोड़ रुपये की लागत और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद मिली लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सौगात को आधुनिक एक्सप्रेसवे बताया गया था. जिसकी गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे किए गए, यहां तक कहा गया कि गाड़ी में पानी का गिलास तक नहीं छलकेगा. लेकिन लोकार्पण के महज 25 दिन में ही यह 53 जगह धंस चुका है, जबकि नए निरीक्षण में 7 और स्थानों पर 108 मीटर सड़क धंसने की बात सामने आई है.


