लखनऊ. सपा ने योगी आदित्यनाथ पर ठाकुरवाद और अपने स्वाजातीय लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. साथ ही सीएम योगी के स्वजातीय लोगों पर ब्राम्हणों के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है. सपा का कहना है कि भाजपा के खास और खासतौर से ठाकुर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के खासम-खास स्वजातीय ठाकुर लोग ब्राह्मण नेताओं चाहें वे किसी भी दल के हों सब पर जानलेवा हमले करवा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- पहले से भ्रष्टाचार और काम में…नगीना सांसद ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल
आगे सपा की ओर से ये भी कहा गया कि भाजपा और ठाकुर आदित्यनाथ बिष्ट के इस जातिवादी व्यवस्था एवं गुंडाराज एवं स्वजातीवाद का विरोध सिर्फ समाजवादी पार्टी कर रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी समता, सम्पन्नता और समानता युक्त समाज तथा PDA की व्यवस्था बनाना चाहती है. अगर भाजपा के इस ठाकुरवाद, जातिवाद, अपराधिक गुंडाराज से खुद को और समाज को बचाना है तो PDA के साथ में आना होगा, अखिलेश यादव जी का हाथ थामना होगा और भाजपा को सत्ता से हटाना होगा.
आगे सपा ने एक और पोस्ट कर कहा, शिव कुमार “त्रिपाठी” – ब्राह्मण – मार डाले गए. शशिकांत “तिवारी” – ब्राह्मण – जानलेवा हमला हुआ. जिन भाजपाई लोगों को हाता नहीं भाता, ठाकुरवादी जातिवाद में इतने ग्रस्त हैं कि ब्राह्मणों पर अत्याचार के कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं, उनके राज में इस कदर ब्राह्मण उत्पीड़न, हत्या, अत्याचार की घटनाएं साफ तौर पर एक ठाकुर जाति के गुंडाराज, आपराधिक साम्राज्य की ओर इशारा करती है.
इसे भी पढ़ें- कारसेवा जैसे मुद्दे उछालकर…सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कह दी बड़ी बात
आगे कहा, इस आपराधिक जातिवादी भाजपाई सिंहराज साम्राज्य में, विजय “मिश्रा” का पूरा खानदान जेल भेज दिया जाता है. विकास “दुबे” का पूरा घरबार नष्ट कर दिया जाता है, निर्दोष खुशी दुबे को जेल भेज दिया जाता है, कानपुर वाली ब्राह्मण मां बेटी को जिंदा जला दिया जाता है और धनंजय “सिंह” एवं अभय सिंह, राकेश सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रिंसू सिंह, विनीत सिंह जैसे “सिंह” अपराधियों को इस आदित्यनाथ बिष्ट ठाकुर सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाता है. आखिर कब तक? कब तक गुलामी करेगा ब्राह्मण समाज? सोचे और विचारे.


