लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 4700 करोड़ रुपये की लागत से बने 64 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. उद्घाटन के समय इसे अमेरिका की तर्ज पर विकसित आधुनिक एक्सप्रेसवे बताया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद सड़क पर गड्ढे और दरारें नजर आने लगीं. अब इस मुद्दे पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने तीखा हमला बोला है और सवाल खड़े किए हैं.
इसे भी पढ़ें- कारसेवा जैसे मुद्दे उछालकर…सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कह दी बड़ी बात
चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा, भारी-भरकम 4,200 करोड़ रुपये की लागत और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद मिली लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सौगात को आधुनिक एक्सप्रेसवे बताया गया था. जिसकी गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे किए गए, यहां तक कहा गया कि गाड़ी में पानी का गिलास तक नहीं छलकेगा. लेकिन लोकार्पण के महज 25 दिन में ही यह 53 जगह धंस चुका है, जबकि नए निरीक्षण में 7 और स्थानों पर 108 मीटर सड़क धंसने की बात सामने आई है.
इसे भी पढ़ें- ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़का भैया’ की सभा फ्लॉप, ‘छोटका भैया’ भाईचारा निभाना नहीं जानते
आगे उन्होंने कहा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माता पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड का दावा है कि उसे न डिबार किया गया है, न ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित किया गया है और वह नए टेंडरों में भी हिस्सा लेगी. यह तब है जब उसके दामन पर पहले से भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही के कई दाग हैं. भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जवाबदेही का सिस्टम ही वास्तव में लीक हो गया है!


