मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि में संभावित कारसेवा को लेकर अयोध्या की सियासत गरमा गई है. अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए कारसेवा जैसे मुद्दे उछाल रही है. देश और प्रदेश की असली समस्याओं से सरकार का कोई नाता नहीं है.

इसे भी पढ़ें- 5 रुपये के लिए मां ने मासूम को पीटा, गर्म चाकू से दागे तलवे; 3 दिन तक कमरे में बंद रखा

उन्होंने कहा कि आज देश में किसान खाद के लिए परेशान है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बिजली कटौती और महंगाई चरम पर है. ये ज्वलंत मुद्दे हैं, लेकिन इनसे सरकार की कोई मंशा और कोई लेना-देना नहीं है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चंदा चोरी वाले बयान पर पलटवार करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि चंदा चोरी की बात वे लोग न करें, जिन्होंने सरयू के पानी को लाल कर दिया था.

इसे भी पढ़ें- ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़का भैया’ की सभा फ्लॉप, ‘छोटका भैया’ भाईचारा निभाना नहीं जानते

इतना ही नहीं, अवधेश प्रसाद ने केशव मौर्य की राजनीतिक हैसियत पर भी सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि केशव मौर्य अपना चुनाव खुद हार गए हैं, सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा को विकास से कोई मतलब नहीं है. भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से चिंतित है. पीडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है, जिससे भाजपा की परेशानी और बेचैनी भी लगातार बढ़ती जा रही है.