हरदोई। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक कमरे से प्रेमी और प्रेमिका का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिसके बाद गांव के पंचायत में दोनों को साथ में रहने को कहा फिर अगली सुबह प्रेमी-प्रेमिका का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
ढाई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
यह पूरा मामला जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव का है। जहां, 30 वर्ष के शादीशुदा श्रवण कुमार और 22 वर्ष की कुंती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। मंगलवार रात श्रवण अपनी प्रेमिका कुंती से मिलने उसके घर गया था।
इसी दौरान उसके घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद खूब बवाल हुआ और प्रेमी के लाख बिनती करने के बावजूद उसे युवती के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
READ MORE: केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर अजय राय का अटैक, सरकार से पूछा- कैमरा और विशेष छूट क्यों? ये रिश्ता क्या कहलाता है?
पंचायत ने सुनाया फैसला
थान पहुंचते ही पुलिस ने लड़की के परिजनों को समझाया और जैसे तैसे करके मामला शांत हुआ। फिर शादीशुदा प्रेमी को छोड़ दिया। दूसरे दिन फिर से विवाद हो गया और गांव के एक मंदिर परिसर में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुुनी और फैसला लिया गया कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों साथ रहेंगे। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका को अपने साथ अपने घर ले गया।
READ MORE: भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो… लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर, जानिए ऐसा क्या कहा?
शनिवार सुबह मिला दोनों का शव
घर पहुंचते ही एक और नया विवाद शुरू हो गया। चार महीने से मायके में रह रही श्रवण की पत्नी वहां पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी। उसका कहना था कि वह अपने सुहाग को किसी और के साथ नहीं बांटेगी और कुंती घर में कभी भी रहने नहीं देगी। इसी बात से दुखी होकर शुक्रवार देर रात प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया और शनिवार सुबह दोनों का शव मिला।

