UP IAS TRANSFER: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 40 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। साथ ही 15 जिलों के डीएम बदले गए हैं। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

15 जिलों के डीएम बदले

  • उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया
  • सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया
  • शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया
  • अमरोहा की डीएम निधि गुप्तावत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया
  • हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा उन्नाव के डीएम बने
  • मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के डीएम बने
  • औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी मैनपुरी के डीएम बने
  • सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल आगरा के डीएम बनाए गए

आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रीमती श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है। फतेहपुर के डीएम रविंद्र सिंह को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का विशेष सचिव बनाया गया है। झांसी के डीएम मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव
श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

READ MORE: यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

इसके अलावा रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को बाल विकास एवं पुष्टाहार का निदेशक बनाया गया। आईएएस किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया है।

देखें लिस्ट:-