Bengal Election Results 2026. पश्चिम बंगाल चुनाव की 294 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज काउंटिंग जारी है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है. खबर लिखे जाने तक 150 से ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है. रुझानों के मुताबिक भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक जो तस्वीर दिख रही है उसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जीत का दावा किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा’. इस बीच ये भी देखना होगा कि बंगाल में जो कमल खिलता दिख रहा है उसमें उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण चेहरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान चार प्रमुख चेहरे ऐसे रहे हैं जिन्होंने भाजपा की जीत में महती भूमिका निभाई है. इनमें सबसे पहला चेहरा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. जो कि वाराणसी सीट से सांसद हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास प्रभाव पूरे चुनाव के दौरान डाला है. इसके बाद लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मैदान में डटे रहे. वहीं मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया है. देखा जाएगा तो मोदी और योगी की जोड़ी का बंगाल के परिणाम में बड़ा प्रभाव रहा है.
इसे भी पढ़ें : सरकार आपके साथ है… बारिश और आंधी से हुई पशु और जनहानि का योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान हुआ है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को हुई. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को खत्म हो रहा है. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई विधानसभाओं को कवर किया. उन्होंने विशेषकर लोगों से जुड़ाव पर जोर दिया. कभी झालमुड़ी खाना, कभी आमजन के बीच में जाना. पीएम की इस पहल ने लोगों को उनके साथ और पार्टी के साथ जोड़ा. वहीं सीएम योगी ने भी राज्य में करीब 20 रैलियां की. बंगाल में भी योगी की डिमांड जबरदस्त थी. जिसका परिणाम बंगाल में दिख रहा है.
5 महीने पहले हुए बिहार चुनाव में 202 सीटों के साथ NDA की प्रचंड जीत हुई थी. भाजपा ने अकेले 89 सीटें जीती थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 रैलियों से NDA को 97 सीटें दिलाई थीं. इसमें 44 नई सीटें थीं. पीएम का स्ट्राइक रेट 80% रहा था. इसी तरह सीएम योगी ने भी 80% स्टाइक रेट के साथ 98 सीटें जितवाई थीं. बिहार में सबसे ज्यादा डिमांड भी सीएम योगी की रैलियों, सभा और रोड शो की रही थी.
इसे भी पढ़ें : सेल्फी, रील्स, लाइक और फॉलोवर्स को लेकर युवाओं में बढ़ता क्रेज, योगी ने जताई चिंता, पाती लिखकर कही ये बात
इन सीटों पर नेताओं ने किया प्रचार
नरेंद्र मोदी
कोलकाता (ब्रिगेड ग्राउंड)
कांथी (पूर्व मेदिनीपुर)
खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)
बांकुड़ा
पुरुलिया
बारासात
योगी आदित्यनाथ
सोनामुखी (बांकुड़ा)
नंदकुमार (पूर्व मेदिनीपुर)
कांथी क्षेत्र
उलूबेरिया (हावड़ा)
कल्याणी (नदिया)
जोरासांको (कोलकाता)
राजनाथ सिंह
हावड़ा बेल्ट (डोमजूर, बाली)
हुगली (चंदननगर)
पश्चिम मेदिनीपुर (घाटाल क्षेत्र)
उत्तर 24 परगना (बारानगर)
हेमा मालिनी
दक्षिण 24 परगना (मथुरापुर, डायमंड हार्बर बेल्ट)
हावड़ा/हुगली के कुछ क्षेत्र
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

