लखनऊ. उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी है. कई जगहों पर विवाद की खबरें आई हैं. मुजफ्फरनगर में वोटिंग के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए. राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने मारपीट शुरू हो गई. पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया. सपा का आरोप है कि मंत्री बूथ के अंदर कई लोगों को लेकर गए.
इसे भी पढ़ें- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
गोरखपुर और अलीगढ़ में विवाद
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी से धक्का-मुक्की की गई. अलीगढ़ में राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर मतदान केंद्र के अंदर गए. सपा समर्थक और एजेंट भड़क गए. वहां भाजपा प्रत्याशी के एजेंट बनकर पहुंचे दो युवकों को पकड़ा गया.
इटावा और अयोध्या की घटनाएं
इटावा में सपा विधायक राघवेंद्र गौतम कार से बूथ के बाहर पहुंचे. एसडीएम काव्या सी ने उन्हें दूर जाने को कहा. अयोध्या में बूथ एजेंट्स वोटिंग से पहले मतदाताओं के पैर छूते दिखे.
इसे भी पढ़ें- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
आरोप और उम्मीदवार
मछलीशहर की सपा विधायक रागिनी सोनकर ने वाराणसी में वोट डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि DIOS धमकियां दे रहे हैं. स्कूलों की मान्यता रद्द करने और शिक्षकों की नौकरी जाने की बात कर रहे हैं. शिक्षक खंड की 6 और स्नातक की 5 सीटों पर कुल 152 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने की कोशिश की जा रही है.

