बाराबंकी। जिले के माती थाना क्षेत्र के आजाद नगर मीरपुर गांव में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद एक दलित युवक दुर्गेश रावत की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक दुर्गेश रावत निजी विद्युतकर्मी था और हाईटेंशन लाइन की खराबी की सूचना पर काम के लिए जा रहा था।
भंडारे के कारण रास्ता अवरुद्ध था
परिजनों के अनुसार सड़क पर डीजे और भंडारे के कारण रास्ता अवरुद्ध था, जिसके चलते कहासुनी बढ़ी और मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी देवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
READ MORE: CM योगी ने EOW के कार्यों की समीक्षा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लंबित आर्थिक अपराध का त्वरित निस्तारण करें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

