लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है।मुख्यमंत्री ने सभी लंबित आर्थिक अपराध मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

तकनीक आधारित जांच पर फोकस

सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में जांच प्रणाली को अधिक मजबूत और तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया गया ताकि अपराधों की गहराई से जांच हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाए। सीएम ने कहा रि आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित जांच, प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि सुनिश्चित की जाए।

READ MORE: आसमान से बरसेगी राहत! 72 घंटों में यूपी के कई जनपदों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

जनजागरूकता अभियान पर बल

इस दौरान सीएम योगी ने वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि जालसाजी, गबन और अन्य आर्थिक अपराध न केवल सरकारी संसाधनों को प्रभावित करते हैं, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी आघात पहुंचाते हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।