उत्तर प्रदेश में एक बार फिर झुलसा देने वाली गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. इस बीच एक राहत भरी खबर है. मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 37 से ज्यादा जनपदों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग की मानें तो 72 घंटों में आसमान से राहत बरसने वाली है.

मौसम विभाग के मुातबिक 10 जून से 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी अंधड़ चलेगी. इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. जबकि 12 जून को तूफान के साथ ओले गिरने का अलर्ट है. इसके बाद 13 और 14 जून को भी मौसम बदल सकता है.

इसे भी पढ़ें : बन गया इतिहास! सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर CM योगी ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- भारतीय लोकतंत्र का यह…

विभाग की मानें तो सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आस पास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.