आगरा. भाजपा विकास का लाख दावा करती है, लेकिन ये दावे सिर्फ खोखले साबित हो रहे हैं. बयानों में विकास दौड़ाने वाली योगी सरकार में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. आलम ये है कि तपती दोपहरी में महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठने को मजबूर हो गई. महिलाओं ने सरकार के प्रति जमकर गुस्सा निकाला. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जो सरकार जनता को पानी जैसे मूलभूत चीज नहीं उपलब्ध करा पा रही तो विकास किसी सपने से कम नहीं!
इसे भी पढ़ें- मोदी जी? न जवाब, न जिम्मेदारी, न शर्म…CBSE परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर सांसद राहुल गांधी का सरकार पर हमला, पूछे तीखे सवाल
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा, एक तरफ अंतरराष्ट्रीय सिटी चमकाने के बड़े-बड़े दावे, दूसरी तरफ बुनियादी जरूरतों के लिए तरसती जनता! आगरा में भयंकर पानी का संकट है. अनेक बार गुहार लगाने के बाद भी सरकार और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही.
इसे भी पढ़ें- ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी…BJP में अब करेंट नहीं रहा! सपा सुप्रीमो का करारा तंज, बिजली समस्या और एके शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
आगे कांग्रेस ने ये भी कहा कि आलम यह है कि 44 डिग्री तापमान की आग बरसाने वाली धूप में हमारी माताओं-बहनों को खाली बर्तन लेकर सड़कों पर बैठना पड़ रहा है. इस डबल इंजन सरकार ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है! जनता को प्यासा रखकर कौन सा विकास हो रहा है मुख्यमंत्री जी?

