अलीगढ़. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार कार ने 2 बाइकों को ठोकर मार दी. घटना में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में एक गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘हर तरफ लूट मची है’, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, CM योगी पर भी दिया तीखा बयान
बता दें कि घटना हरदुआगंज क्षेत्र के कलाई माइनर के पास उस वक्त घटी, जब 2 बाइकों पर सवार होकर 4 लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- मां, बेटा और मौत का खौफनाक मंजरः बेटे की डिमांड पर कुछ सामान लेने गया युवक, वापस आया तो पत्नी और बच्चे की मिली लाश
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर सरोज देवी (55), बेटा अभिषेक (19) और दूसरी बाइक पर सवार दशरथ (62) को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक घायल का इलाज जारी है. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

