अंबेडकरनगर. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपने ही सुहाग को शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः छोटी सी बात पर ट्रेन में भिड़ गए प्रेमी-प्रेमिका, फिर आशिक ने किया कुछ ऐसा कि 2 हिस्सों में बंट गई महिला
बता दें कि पूरा मामला अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर का है. जहां सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हौसला प्रसाद (70) अपनी दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे. पति-पत्नी को शराब पीने की लत थी. दोनों आए दिन शराब पीकर विवाद करते थे. होली के दिन भी दोनों ने जमकर शराब पी. इस दौरान हौसला प्रसाद ने और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांगे.
इसे भी पढ़ें- केस में फंसाने की धमकी देती थी… BKU नेत्री का जंगल में मिला कंकाल, पति बोला- उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी तो…
वहीं पत्नी ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने पास में पड़े हुए एक डंडे को उठाया और सिर पर कई बार हमला कर दिया. हमले में हौसला प्रसाद की मौत हो गई. घटना का वीडियो किसी ने रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मृतक के बेटे ने सौतेली मां के खिलाफ थाने में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

