अमेठी. एक परिवार शादी की खुशियों में डूबा हुआ था. शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही थी. शादी के लिए पिता सामान के लिए अपने पड़ोसी के साथ बाजार भी गया. लेकिन शादी वाले घर की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गई. शादी वाले घर में लड़की के पिता की लाश पहुंची. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें- साल लगे या सदी EVM तो…अखिलेश यादव ने चुनावी प्रकिया पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान, भाजपा को कम्युनल पार्टी बताते हुए जो कहा…
बता दें कि बेटी की शादी के फल और कुछ जरूरी सामान लेने के लिए पिता अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बाइक से गए. इसी दौरान लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक बाइक से जोरदार भिड़ंत हुई. घटना इतनी भयानक थी दोनों बाइक चकनाचूर हो गई. वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘तानाशाह’ सरकार! पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, ये कहां का सुशासन है योगी जी?
वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद गौतम (40) और पड़ोसी आसाराम (35) को मृत घोषित कर दिया. वहीं 2 घायलों का इलाज जारी है. गौतम की बेटी की शुक्रवार रात बरात आनी थी. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. जिसके बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

