आगरा। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 80 साल के संतोष गोयल का इलाज आर्मी कराएगी। मंगलवार को आर्मी के जवान उन्हें अपने साथ कमांड हॉस्पिटल ले गए। संतोष गोयल की दोनों आंखें खराब हैं। उन्हें दिखता नहीं है।
2 अप्रैल को आया था वीडियो
2 अप्रैल को संतोष गोयल का एक वीडियो सामने आया था। इसे जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने शूट किया था। संतोष ने अपनी कहानी सुनाई थी। बताया कि उन्होंने 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी की थी। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खड़कवासला, पुणे में पढ़ाते थे। संतोष गोयल ने दावा किया था, मैं आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रहा था। मेरे पढ़ाए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।
READ MORE: ‘ममता बनर्जी इंतजार करती रही लेकिन अखिलेश… ‘, बंगाल न जाने पर राजभर ने सपा मुखिया को घेरा, कहा- अब दीदी को झूठा ढांढस देंगे
तीन साल तक NDA में दी सेवा
उन्होंने बताया कि 3 साल तक NDA में सेवाएं देने के बाद आंखों की रोशनी चली गई थी। इस वजह से मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती तो आज वे सम्माजनक पेंशन पा रहे होते। इस समय करीब 80 हजार रुपए महीने पेंशन मिल रही होती।
READ MORE: सीएम योगी का प्रयागराज दौरा आज, नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में होंगे शामिल, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
संतोष ने जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा को बताया कि वे दांत नहीं होने के कारण रोटी नहीं खा पाते। इसलिए पास ही स्थित देवीराम मिष्ठान भंडार से मिलने वाले भोग (ढोकले और लड्डू) से अपना पेट भरते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

