औरैया. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. घटना में भांजी की मौत हो गई है. वहीं मामा समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- ‘बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- किसी को झूठे मुकदमों में फंसाना अनुचित
बता दें कि घटना सहार थानाक्षेत्र के पटना गांव के पास उस वक्त घटी, जब मामा-भांजी और एक अन्य बाइक से बहन के घर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में भांजी की मौत हो गई. मामा और अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- सिस्टम ने ले ली जान! भूमि पैमाइश से असंतुष्ट युवक टावर पर चढ़ा, 7 घंटे बाद गिरने से मौत
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया. बच्ची की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतका की पहचान रीतू (9) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. फरारा ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

