कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में 30 वर्षीय युवक भूमि पैमाइश से असंतुष्ट होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब सात घण्टे बाद पुलिसकर्मियों एवं राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में युवक करीब 40 फिट ऊंचे टावर से गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने पहुँच घटना की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के उतरीजपुर (विशेषसर) गांव निवासी राजाराम यादव की पड़ोसी महाबीर यादव, अर्जुन यादव आदि से भूमि विवाद चला आ रहा था।

राजाराम के आवेदन पर उक्त भूमि की पैमाइश वर्ष 2016 में शुरू हुई जो 2019 में पत्थरगद्दी कर दी गयी परन्तु उक्त मापी से राजाराम संतुष्ट नही थे। उधर विपक्षी महाबीर जिला पंचायत निधि से अपने घर आने जाने के लिए सड़क स्वीकृत करवा लिए जो निर्माणधीन है। उसी मार्ग को रोकने के लिए राजाराम अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। राजाराम ने बताया कि एसडीएम ने कहा था कि अब आप कमीशन वाराणसी जाइये।

READ MORE: ऐसी क्या मजबूरी थी? युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

नाराज युवक टावर पर चढ़ा

गुरुवार सुबह सात बजे राजाराम का बड़ा पुत्र 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव उक्त मापी से असंतुष्ट होकर राजस्व एवं पुलिस विभाग पर गलत मापी का आरोप लगा गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने सूचना उच्चाधिकारीयों को दी। सूचना पर एसडीएम सदर सीओ सदर देवेश सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित राजस्वकर्मियों की टीम फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुँच उसे संतुष्ट करने का प्रयास किये परन्तु युवक अपनी ही जिद्द पर अड़ा रहा।

READ MORE: प्यार, विवाद और हत्या: बाउंसर गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल, इस बात से थी नाराज

एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में तत्काल पुनः मापी का आदेश दिया। मापी शुरू हो जाने के बाद अधिकारीगण टावर के पास पहुँच उसे समझा बुझाकर उतरने के लिए कह रहे थे। ग्रामीणों को आरोप है कि नायब तहसीलदार चेतावनी देने लगे कि टावर से उतरने तो मुकदमा लिखवाकर जेल भेज देंगे। पड़ोसी उमेश यादव ने आरोप लगाया कि उसके बाद श्रीप्रकाश का हाथ छूट गया वह टावर से ठीक दो बजे नीचे आ गिरा।

READ MORE: प्यार, विवाद और हत्या: बाउंसर गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल, इस बात से थी नाराज

युवक के टावर से गिरने पर हड़कम्प मच गया। पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन पर लादकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी। उधर ग्रामीण टावर के पास एकत्रित होकर विरोध जताने लगे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, सीओ देवेश सिंह, परमानंद कुशवाहा, गोल्डी गुप्ता सहित चार थाने की फोर्स पहुँच गांव में भ्रमण कर घटना की जानकारी ली।