कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव स्थित चकरारेत मलहटोली में गुरुवार को लगभग तीन बजे एक युवक द्वारा सुसाइट नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नरहन निवासी अतुल 19वर्ष पुत्र राजेश निषाद जो अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था, कुछ समय से दिल्ली में अपनी बुआ के पास रहकर काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। परिवार में छोटा भाई अमित तथा बहनें अंशिका और अंजू हैं। बताया जा रहा है कि युवक के पिता राजेश निषाद दुबई में रहते हैं, जिनसे घटना के बाद सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया

परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह उसने अपनी बहन से कहा था कि खाना मत बनाना। इसके बाद वह दोपहर में घूमकर घर वापस आया और अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छोटी बहन अंशिका को शक हुआ। उसने घर के पीछे खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो युवक छत में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

READ MORE: प्यार, विवाद और हत्या: बाउंसर गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल, इस बात से थी नाराज

मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा

मृतक की छोटी बहन ने बताया की एक कॉपी पर अतुल ने सुसाइट नोट लिखा था। जिसमें अतुल ने डिप्रेशन नहीं फेस कर पाने की बात करी थी, साथ ही अपने मौत पर किसी को दोष नहीं देने के साथ ही शंकर वन स्थित श्मशान में अन्तेष्टि की बात लिखी थी। सुसाइट नोट को पुलिस कर्मीयों ने अपने कब्जे में ले लिया।

READ MORE: हाथ धो रहा युवक गवां बैठा जिंदगी, नदी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने किया अटैक, नहीं मिला कोई सुराग

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं मृतक के पास एक डिजिटल कैमरा और महंगा लैपटॉप भी बताया जा रहा है। जिससे वह इंस्टाग्राम पर रील शेयर करता था। सूचना पर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।