मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. रामनगरी के लिए गर्व का क्षण है. निराला नगर नवीन मंडी निवासी 92 वर्षीय पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल पंच बहादुर सिंह की 24 वर्षीय पोती मेहर चौहान का थल सेना में सैन्य अधिकारी के रूप में चयन हुआ है. 24 सितंबर को वे 11 महीने की ट्रेनिंग के लिए OTA चेन्नई जाएंगी. ट्रेनिंग के बाद वे अयोध्या जिले की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनकर देश की रक्षा करेंगी.
इसे भी पढ़ें- बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश
तीन पीढ़ियों से देश सेवा में परिवार
मेहर के पिता कर्नल राजेंद्र कुमार सिंह लखनऊ कैंट में 12 सिख लाइट इन्फेंट्री में पोस्टेड हैं. दादा पंच बहादुर सिंह भी इसी रेजिमेंट में रहे. भाई मानस चौहान इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं. ननिहाल पक्ष से नाना लेफ्टिनेंट कर्नल सूबेदार सिंह राजपूताना राइफल्स में रहे, जबकि मामा कर्नल आदित्य सिंह सेना मेडल से सम्मानित हैं. परिवार से सेना में जाने वाली मेहर पहली महिला हैं.
इसे भी पढ़ें- मेरठ के होटल में भीषण आग, 12 कमरे और दो कारें जलीं; बैंक तक पहुंचीं लपटें
मां को मानती हैं रोल मॉडल
आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ीं और दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक मेहर बचपन से सेना में जाना चाहती थीं. उन्होंने कहा, “फौज इसलिए चल रही है क्योंकि फौजियों की पत्नी घर संभाल रही है. मेरी मां अर्चना सिंह ही मेरी रोल मॉडल हैं. मेहर का जन्म फतेहगढ़ में हुआ, लेकिन पिछले 30 वर्षों से परिवार अयोध्या में रह रहा है. उनके चयन से जिले में खुशी की लहर है.



