मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर अयोध्या से तीखी प्रतिक्रिया आई है. सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप! रायबरेली में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, DM दफ्तर में धरना
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा बचा ही नहीं है, इसलिए राम मंदिर को सियासी हथियार बना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 साल में जो काम कोई सरकार नहीं कर पाई, वो 10 साल में करके दिखा दिया है. इसी कारण विपक्ष में बौखलाहट है.
इसे भी पढ़ें- खरीदारी का बहाने सेंधमारीः अलंकार ज्वेलर्स से लाखों का सोना हुआ पार, CCTV में चोरी के सबूत, चोर की तलाश में खाकी
उन्होंने कहा कि सत्ता में वापसी का कोई रास्ता न देखकर विपक्ष अब आस्था के केंद्र को बदनाम करने की साजिश कर रहा है. जबकि हकीकत यह है कि चढ़ावा चोरी मामले के सभी 8 आरोपी जेल में हैं और मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है. विधायक ने कहा कि संसद के बाहर किया गया यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक ड्रामा है. जनता सब देख रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इस ड्रामे का करारा जवाब देगी. मोदी-योगी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.


