मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर (पैका) मिल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिल के केमिकल प्लांट में कार्यरत केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. पानी साफ करने वाले प्लांट के भीतर शव मिलते ही मिल परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- 403 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी BJP, चिराग पासवान के खाते में जाएगी इतनी सीट! पार्टी की रणनीति लगभग तय

​परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

घटना की खबर मिलते ही मृतक आशीष शिवहरे के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का शक जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक हत्या के इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा ही मुसीबत की जड़! कई स्मार्ट सिटी में जलभराव को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, घेरते हुए कह दी बड़ी बात

जांच में जुटी पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.