लखनऊ. अखिलेश यादव ने जलभराव का वीडियो शेयर कर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं, बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है. नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहां से.
इसे भी पढ़ें- ‘BJP को वोट दो, पानी में नहाते रहो’, गोरखपुर में जलभराव पर गुस्सा, व्यापारियों ने पूछा- ये स्पेन है?
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि विभिन्न तरह के प्रदूषण व नालों के नदियों में गिरने की वजह से नदियों का बहाव गाद के जमा होने की वजह से बुरी तरह बाधित हुआ है. बंधा बनाकर उफनती नदी के पानी को रोकना कोई कारगर उपाय नहीं है. हम भविष्य में नदियों की गाद हटाकर उनको गहरा करने का काम करेंगे, जिससे नदियां अविरल मतलब बिना किसी रुकावट के प्राकृतिक रूप से बह सकें और उनके अंदर के जीव-जंतु औऱ इकोसिस्टम से नदियां स्वयं निर्मल हो सकें.
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की BJP पार्षद से नोकझोंक, पूछे- ‘सपा जॉइन कर लिए क्या?’
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि राजधानी लखनऊ हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े अन्य शहर सब जगह हाल-बेहाल है. गंदगी से बीमारी फैलने का डर भी है. विशेष रूप से नदी के किनारे बसे व नदीय अर्थव्यवस्था पर आधारित लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की आंख का पानी भी बहकर जलराशि को बढ़ा रहा है. भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी.


