मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. अयोध्या कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी महीनों से अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के व्यावसायिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी की पूरी वर्दी पहनकर घूम रहा था.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी जी को देश की जनता को…चुनाव आयोग और SIR को लेकर ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल, घेरते हुए कह दी बड़ी बात
आरोपी दुकानों पर जाकर खुद को पुलिसकर्मी बताता, चेकिंग और कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों में खौफ पैदा करता और फिर अवैध वसूली करता था. विरोध करने पर गिरफ्तारी की धमकी देता था. पुलिस जांच में सामने आया कि उसने एक युवक को झांसे में लेकर उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था.
व्यापारियों से लगातार मिल रही शिकायतों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया. अपर पुलिस अधीक्षक नगर और सीओ अयोध्या के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. मुखबिर की सटीक सूचना पर 27 सितंबर को परिक्रमा मार्ग, बड़ी छावनी मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया.
इसे भी पढ़ें- भूल जाइए रजिस्टर वाला जमाना! यूपी के 198 गांवों की लाइब्रेरी में लागू हुआ धांसू QR कोड सिस्टम, जानिए कैसे मिलेगी एंट्री
बरामदगी में यूपी पुलिस आरक्षी की पूर्ण वर्दी (नेमप्लेट, बेल्ट, कैप, बूट, मोनोग्राम सहित) और पुलिस का फर्जी पहचान पत्र के साथ नगदी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मैं पुलिस में नहीं हूं, पैसे कमाने और रौब जमाने के लिए वर्दी पहनता था.


