मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, किसानों की बदहाली और अयोध्या में हुई कथित चोरी-डकैती की घटनाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महीने में कई बार अयोध्या आते हैं, लेकिन इसके बावजूद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन धरती पर स्थित मंदिर से चढ़ावा और चंदा चोरी व डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे देश भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘बदहाली’ के आंसू रो रहा रायबरेली! रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की दुर्दशा, न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी जनता के साथ कब करेंगे न्याय?
महंगाई और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
प्रदेश की आर्थिक स्थिति और किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है. चीनी का भाव 70 के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनता और महिलाएं बेहद परेशान हैं. आवारा पशुओं की समस्या पर कहा, प्रदेश का किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. छुट्टा जानवरों (छुट्टा पशुओं) के कारण किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनके एक पड़ोसी की ढाई बीघा धान की फसल छुट्टा जानवरों ने पूरी तरह चरकर बर्बाद कर दी.
इसे भी पढ़ें- ‘बदहाली’ के आंसू रो रहा रायबरेली! रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की दुर्दशा, न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी जनता के साथ कब करेंगे न्याय?
सपा का रुख और विरोध प्रदर्शन
सपा सांसद ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है. इसके अलावा, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए कई बार धरना, प्रदर्शन और घेराव भी किया गया है. उन्होंने मांग की कि सरकार केवल दौरों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के किसानों को राहत देने और महंगाई व अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए.



