अयोध्या. राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि तीनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ के दौरान कथित साजिश, चढ़ावे की रकम के लेनदेन, रकम के बंटवारे और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘चोर हर जगह हो सकते हैं…’ फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, चढ़ावा मामले में दी प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अयोध्या पुलिस तीनों आरोपियों को जेल से निकालकर पुलिस लाइन लेकर पहुंची, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को उन स्थानों पर भी ले जा सकती है, जहां कथित रूप से चढ़ावे की रकम का बंटवारा किया गया था. इसके अलावा आरोपियों के घरों और अन्य ठिकानों पर भी बरामदगी एवं साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई किए जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- शिक्षा, स्वास्थ्य और खास संदेशः CM योगी ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, कहा- टीचर केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि…

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की सभी कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित गड़बड़ी में किन-किन लोगों की भूमिका रही और धन के लेनदेन का पूरा नेटवर्क क्या था.