अयोध्या. चंपत राय के इस्तीफे को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का हालचाल जानने के लिए उनसे मिलने गए थे. उन्होंने बताया कि चंपत राय पूरी तरह स्वस्थ हैं, संतुष्ट हैं और त्यागपत्र को लेकर उनके मन में किसी प्रकार का आक्रोश या असंतोष नहीं है.

इसे भी पढ़ें- कहीं ये भी तो ‘रोटियां’ सेंकने नहीं पहुंच गए? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास पहुंचे अखिलेश, गौ माता को लेकर कही ये बात

गोविंद देव गिरि ने कहा कि चंपत राय एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जिस नई व्यवस्था का निर्माण कर रहा है, उसके साथ चंपत राय पूरी तरह खड़े हैं. अयोध्या के कई साधु-संतों से भी उनकी मुलाकात हुई. सभी संत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्णय से सहमत और प्रसन्न हैं. साथ ही उन्होंने पूजा पद्धति में कुछ और सुधार की अपेक्षा जताई है, जिस पर ट्रस्ट गंभीरता से कार्य करेगा.

इसे भी पढ़ें- चित्रकूट में ‘योगी’! कामदगिरि की परिक्रमा पर निकले UP के CM; 5 किमी की पैदल यात्रा, जय श्रीराम के घोष से गूंजी तपोभूमि

गोविंद देव गिरि ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती वाले स्थान का भी निरीक्षण किया. वहां सुरक्षा और व्यवस्था में किए गए बदलावों का जायजा लेने के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि अब इतनी सख्त और आधुनिक व्यवस्था की गई है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना दोबारा होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट श्रद्धालुओं की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है.