लखनऊ. आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि BJP न आम की है, न राम की है, न किसी काम की है. प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण और चढ़ावे में 304 बार चोरी, ऐसे चंदा चोरों का सामाजिक बहिष्कार करें.

इसे भी पढ़ें- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस

आगे संजय सिंह ने कहा कि जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई और माताओं ने गहने बेचकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था. लेकिन भाजपा के लोगों ने 2 करोड़ की जमीन 5 मिनट में 18.5 करोड़ में खरीदी, निर्माण में 40% कमीशन खाया और प्रभु की पादुका, हार व नींव की ईंटें तक चोरी कर ली.

इसे भी पढ़ें- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

संजय सिंह ने ये भी कहा कि चार्जशीट से खुलासा हुआ है कि मंदिर के चढ़ावे में 304 बार चोरी पकड़ी गई, फिर भी चंपत राय और अनिल मिश्रा खुलेआम घूम रहे हैं. “जे भगवान श्री राम के मंदिर मा चोरी करे अहैं, उनका अबकी चुनाव मा बहिष्कार कइ देत जा”.