मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां गिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. वहीं कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है. फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- 27 के लिए सीट पर सियासतः अखिलेश के बयान पर आशीष पटेल का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को लेकर ऐसा क्या कहा?

बता दें कि घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उस वक्त घटी, जब दरोगा एक कांस्टेबल के साथ गश्त कर रहे थे. इसी दौरान गिट्टी लदे ट्रेलर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार उपनिरीक्षक आकाश यादव (28 वर्ष) और कांस्टेबल प्रदीप कुमार (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने 28 वर्षीय जांबाज दरोगा आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- मलबे में जिंदगी की तलाश जारीः THDC टनल में लापता 2 श्रमिकों की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान किया गया तेज, DM लगातार कर अभियान की मॉनिटरिंग

बताया जा रहा है कि मृतक दरोगा आकाश यादव मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे और अयोध्या में तैनात थे. वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. रात में कानून-व्यवस्था संभालने निकले जवान के साथ हुए इस हादसे से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.