मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी वारदात सामने आई है. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राम लगन मौर्य को सिर में गोली मार दी. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पहले भी मारपीट और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं. आज पुरानी रंजिश के चलते फिर विवाद बढ़ा और हत्या की वारदात हो गई. अयोध्या के थाना पूराकलंदर के कंदैला गांव का मामला है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, हाईकोर्ट का आदेश तो पढ़ा होगा… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर करारा तंज, हिजाब पर रोक लगाने को लेकर पूछा सवाल
मृतक के भाई सुधाकर मौर्य ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में फूलचंद, राम लखन मौर्य और अन्य लोग शामिल थे. पुरानी रंजिश पहले से थी. उसी सिलसिले में 7-8 लोग आए. उन्होंने करीब 7-8 फायर किए और 2-3 बम मारे. इसमें मेरे भाई की मौत हो गई और हमारी माता जी घायल हो गईं. मैं उस समय घर के सामने ही खड़ा था. हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसमें गोली और बम की आवाज रिकॉर्ड हुई होगी. उन्होंने बताया कि करीब 3-4 महीने पहले भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज को लेकर मारपीट हुई थी.
इसे भी पढ़ें- एकला चलो रे! UP – उत्तराखंड की तरह पंजाब का भी चुनाव अलग लड़ेगी बसपा, मायावती का बड़ा ऐलान
परिजनों का कहना है कि यह प्रॉपर्टी विवाद नहीं, बल्कि वर्चस्व और लगातार गाली-गलौज को लेकर बढ़ा विवाद था. सुधाकर के मुताबिक हमलावरों की संख्या 7-8 थी, जिसमें से 3-4 लोगों को वह पहचानते हैं. हमले में राइफल-पिस्टल का इस्तेमाल किया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.


