लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. इस बार स्कूलों में हिजाब पहनने पर हाईकोर्ट के आदेश को लेकर निशाना साधा है. कोर्ट के आदेश को लेकर अब सियासत गर्मा गई रही है. सपा प्रवक्ता के बयान आने के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से बड़ा सवाल करते हुए तीखा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- ‘यूपी में 13 लाख नौकरियां गायब’ आकाश आनंद का योगी सरकार पर जोरदार हमला, कामकाज पर उठाए सवाल
आगे ओपी राजभर ने कहा कि मित्र अखिलेश जी, हाईकोर्ट का आदेश तो आपने पढ़ा हो होगा. स्कूलों में हिजाब पहनने पर हाईकोर्ट को तरफ़ से रोक लगा दी गई है. आपके प्रवक्ता तो खुलकर हाईकोर्ट के ख़िलाफ़ खड़े हो गए हैं. आपका क्या रुख़ है? क्या आप भी हाईकोर्ट के ख़िलाफ़ खड़े होंगे?
इसे भी पढ़ें- ‘घुटने पर बैठने वाला नहीं…’ जानिए CM योगी पर क्यों आगबबूला हुए अजय राय?
आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि कह दीजिए अपने मन की. कह दीजिए हाईकोर्ट के इस आदेश से आपका मन दुखा है. इज़ार है आपके जवाब का? बताइए हिजाब को लेकर आप क्या सोचते हैं? मौलाना लोग जानना चाहते हैं? जय संविधान.


