अनूम मिश्रा, बहराइच. यूपी में मानों कानून का खौफ खत्म हो चुका है. जूस का पैसा मांगने पर दबंगों ने पिता और पुत्र की जमकर पिटाई कर दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘महिला आरक्षण बिल नहीं, परिसीमन बिल था’, BJP पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, महिलाओं को बांटने की साजिश का आरोप लगाते हुए जो कहा…
बता दें कि पूरा मामला थाना रामगांव क्षेत्र के खजुवा गांव का है. जहां पिता-पुत्र जूस की दुकान लगाते हैं. जूस की दुकान में कुछ युवक पहुंचे और जूस पिया. वहीं जूस पीने के बाद जब पैसे नहीं दिए, तो उसने अपने पैसे की मांग की. इस बात से नाराज होकर लगभग 10-15 दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और कट्टे की बट से उस पर हमला कर दिया. उसके बाद मौके से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां
वहीं पिटाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पिता-पुत्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

