बहराइच. जिले में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया. चकिया रेंज के मौजी पुरवा गांव में पहुंचे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू किया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी आप चांदी का चम्मच लेकर… ऑटो चलाने की फोटो शेयर कर OP राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को ऐसा क्या कहा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के मौजी पुरवा गांव में सुबह करीब नौ बजे तेंदुआ चकिया जंगल से निकलकर आबादी में आ गया. अचानक सामने आए तेंदुए ने नसीम, रहमान और जुबेर नामक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. ग्रामीणों के शोर मचाने और खदेड़ने पर तेंदुआ भागकर एक घर में घुस गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘बत्ती गुल’, ‘बिजली संकट’ और ‘बिजली व्यवस्था ध्वस्त’ जैसी छवि बनवाना राज्य और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान- ऊर्जा मंत्री
प्रभागीय वनाधिकारी एस. सुन्दरेसा, रेंजर, वन दरोगा जितेंद्र कुमार समेत अन्य वनकर्मियों ने गांव को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. पहले तेंदुए को जाल के जरिए पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया और सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल लिया. इसके बाद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया. प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा.

