अनूप मिश्रा, बहराइच. सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. गांव में मातम का माहौल पसर गया है.

इसे भी पढ़ें- अरे ओ सपाई लोडरों..! तुम्हारे ‘भइया जी’ को पता है 27 में कुछ होना हवाना है नहीं, OP राजभर का करारा तंज, जानिए ऐसा क्यों कहा?

बता दें कि मिहिपुरवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी घटी निवासी एक महिला जब घर में खाना बनाकर रखने जा रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद एक कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा महिला को आनन-फानन में स्थानीय मिहिपुरवा ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें- बयान नहीं, न्याय चाहिए नेता जी! सपा नेत्री से मिलकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जाना हालचाल, आरोपों को नकराते हुए कही बड़ी बात

जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.