बलिया. जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बिजली के तार चुराने वाले बदमाशों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिजली के तार, तार काटने का कटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें- त्यागपत्र को लेकर उनके मन में… चंपत राय के इस्तीफे को लेकर गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान, जानिए राम मंदिर के कोषाध्यक्ष ऐसा क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए बांसडीह पुलिस हुसेनाबाद गांव के केवड़ा मोड़ के पास नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश पिकअप वाहन से बिजली के तार चोरी करने की फिराक में हैं. पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पटेल निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में न्याय नहीं, लाठी मिलेगी! ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत, महिलाओं और युवाओं को पीटने पर अजय राय ने बोला तीखा हमला
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से विश्वकर्मा तुरहा, नितेश पटेल, दीपक साहू और एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं. पूछताछ में आरोपियों ने दो, तीन और चार जुलाई की रात हुसेनाबाद नहर की पटरी पर लगे बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिजली के तार, तार काटने का कटर और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें- कहीं ये भी तो ‘रोटियां’ सेंकने नहीं पहुंच गए? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास पहुंचे अखिलेश, गौ माता को लेकर कही ये बात
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और उन्होंने जिले में अन्य किन घटनाओं को अंजाम दिया है.

