संजय तिवारी, बलिया. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव अपने गिरेबान में कब झांकेंगे? मंत्री अनिल राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात

बता दें कि घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा में उस वक्त घटी, जब सहपुरवा निवासी जनार्दन यादव और उनका बेटा राजेश यादव अपने खेत में गए थे. जहां 11 हजार वोल्ट का तार टूटा पड़ा था और राजेश यादव खेतों में पड़े तार की चपेट में आ गया. बेटे को बिजली के चपेट में आता देख पिता जनार्दन यादव भी जान की परवाह बिना बचाने की कोशिश की और दोनों करंट की चपेट में आ गए. दोनों की घटना में मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः लिव-इन रिलेशनशिप की गला दबाकर हत्या, खाकी से बचने दिया आत्महत्या का रूप, फिर…

वहीं दोनों की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. खबर लगते ही विधायक प्रतिनिधि तत्काल मौके पर ही पहुंच गए और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया. तहसीलदार बांसडीह थानाध्यक्ष बांसडीह रोड मौके पर पहुंचे. विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी होगा उसे कतई बक्शा नहीं जाएगा.