कुलदीप सिंह फतेहपुर, फतेहपुर. जनपद के थाना राधानगर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर की है. इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर पुलिस ने आरोपियों की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- अपराधियों की खैर नहीं! प्रदेश की जेलों में फॉरेंसिक तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल, कारागार विभाग और फॉरेंसिक संस्थान के बीच हुआ समझौता

बता दें कि वादी महावीर लोधी (निवासी: ग्राम घासीपुर औरेई, थाना थरियांव) ने थाने में तहरीर दी थी कि लगभग 2 साल पूर्व उनकी पुत्री पुष्पा (20) को गंगा सागर अपने साथ ले गया था. दोनों राधानगर क्षेत्र में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. इन सबके बाद परिजनों की पुष्पा से बातचीत बंद हो गई थी. इसके बाद, 28 जुसाई की रात्रि में डीएस लाइन बीबीपुर रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात महिला के शव की फोटो से वादी ने अपनी पुत्री पुष्पा के रूप में पहचान की.

​वादी की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगा सागर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना राधानगर शीघ्र कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में गंगासागर पुत्र हीरालाल (42), राजकुमार पुत्र गंगासागर (18), लवलेश पुत्र रामखेलावन (25) शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा : सीएम योगी

​पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी गंगासागर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस रिश्ते से उसके परिजन और रिश्तेदार नाराज थे, जिससे वह खुद को सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहा था. विवाद के चलते उसने पुष्पा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इसके बाद उसने गला दबाकर पुष्पा की हत्या कर दी. वहीं साक्ष्य छुपाने अपने पुत्र राजकुमार, रिश्तेदार लवलेश और साथी शिवनारायण की मदद से शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बीबीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर रख दिया, ताकि हत्या को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप दिया जा सके.