संजय तिवारी, बलिया. घाघरा नदी में आई बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. कई दिनों से बलिया में एक चर्चा का विषय बना हुआ है. सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में एक युवक के द्वारा पोस्टर चिपकाया जा रहा है. जिस पर सिकंदरपुर से सपा के विधायक मु. जियायुद्दीन रिजवी की तस्वीर लगी हुई है. सपा विधायक जियायुद्दिन रिजवी के तस्वीर को पोस्टर लगाकर लिखा ‘गया है कि क्षेत्र में बाढ़, विधायक फरार. ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ पोस्टर हर चौराहों पर लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें- हत्यारों को CM योगी का…विनोद कुमार साहनी की हत्या को लेकर स्वामी प्रसाद का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं पोस्टर को लेकर लोगों को यह बताया जा रहा है कि ‘ क्षेत्र में बाढ़ विधायक फरार’. जनता भी यह कह रही है कि हमने मोबाइल पर देखा है कि विधायक बाढ़ देखने के लिए कनाडा गए है. भले ही सारी व्यवस्था चौपट हो जाए फिर भी रिजवी साहब जिंदाबाद. वहीं पोस्टर लेकर घूम रहे सुमित यादव ने बताया कि क्षेत्र में हमारी भयंकर बाढ़ आई हुई है कई जगह घर गिर चुका है. कई जगह मड़ई गिर चुकी है और कई लोगों को सांप काट चुका है. दवाई नहीं हुई कई लोग बीमार हैं. किसी तरह से वहां बाढ़ राहत सामग्री नही पहुंच रही है, लेकिन विधायक का पता नहीं है कि वह कहां हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘बाबा’ का बदहाल विकास! दलदल भरे रास्ते से शव को श्मशान ले जाते दिखे लोग, यही है डबल इंजन सरकार के अच्छे दिन?
हम एक नागरिक होने के नाते अगर जनता उन्हें विधायक के रूप चुना है तो हम विरोध के रूप पोस्टर चिपका रहे हैं कि विधायक कभी तो आएं. हम लोग कल से पोस्टर चिपका रहे हैं, लेकिन विधायक का पता नहीं है कि वह कहां हैं या नहीं हैं. बस यही वजह है कि हम लोग गुमशुदा का पोस्टर चिपका रहे हैं.



