लखनऊ. गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी को बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है. तमाम विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं. इन सबके बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्यारों को सीएम योगी का संरक्षण है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत से खिलवाड़ः प्रेमिका के लिए नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी देकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज एवं जातिवाद का नंगा नाच चल रहा है. अयोध्या में रामलगन मौर्य की हत्या के बाद भाजपा संरक्षण में चल रहे जातिवादी गुंडागर्दी का इस बार शिकार गोंडा के कर्मठ समाजसेवी विनोद साहनी हुए जहां सामंतवादी लोगों ने विनोद साहनी को गोलियों से भून दिया जिसकी मौत KGMU में इलाज के दौरान हो गई है.
इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ जी याद रखें…. पंचायत सहायकों के प्रदर्शन को लेकर सांसद चंद्रखेशर का बड़ा बयान, सरकार को दे डाली खुली चेतावनी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि हत्यारे अभी भी बेधड़क घूम रहे हैं, क्योंकि हत्यारों को मुख्यमंत्री योगी जी का संरक्षण प्राप्त है. योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ा, फिर भी सरकार के कान पर जू नहीं रेगी. जाति प्रेम में योगी सरकार घृतराष्ट्र बन गई है, इसीलिए यूपी में बेधड़क इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है, जो अत्यंत निंदनीय है.



