बलरामपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक परिवार के 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- शिक्षा के सहारे सत्ता की खोज! अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, शिक्षा और रोजगार को लेकर कह दी बड़ी बात

बता दें कि पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव का है. जहां एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले अपने दोनों बच्चों और पत्नी को गोली मारी. उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.

इसे भी पढ़ें- ‘जिंदगी’ में घुला जहर! कांस्टेबल ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम?

हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर चारों की मौत किस वजह से और कैसे हुई. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बजरंग गिरी, पत्नी कोमल, 3 साल की बेटी श्रद्धा और 10 महीने का बेटा जयदीप के रूप में हुई. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.