कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप में हुई है. मामला सामने आने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सका है.
इसे भी पढ़ें- जनता सांसदों को विकास के लिए चुनती है, न कि… मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानिए दिनेश प्रताप सिंह ने ऐसा क्यों कहा?
बता दें कि बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल ने जहर खा लिया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया. परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- बयान से मचा बवालः गांधी परिवार पर भाजपा नेता के विवादित बयान से भड़के कांग्रेसी, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के साथ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान चल रहे थे. हालांकि, ये अभी साफ नहीं है.


