रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध कथित अमर्यादित टिप्पणी की गई है. बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बारूद भरने का काम किया है. भाजपा के नेता द्वारा दिए गए कथित अमर्यादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है.

इसे भी पढ़ें- राजनीति के लिए राम जरूरी! चंदा चोरी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने फिर खड़े किए तीखे सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि रायबरेली कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय भारी तनाव देखा गया, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया. कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हुए इस विशाल प्रदर्शन के दौरान सुशील पासी के तेवर बेहद तल्ख नजर आए. उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासन और भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे नेता लगातार समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- जनता सब देख रही है और…संसद के बाहर भगवा पहनकर प्रदर्शन करने पर BJP विधायक का विपक्ष पर हमला, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

भाजपा के नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं. अगर विवादित बयान देने वाले अराजक तत्वों पर तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. यह तो बस एक ट्रेलर है, अगर न्याय नहीं मिला तो पूरी कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर इस गूंगी-बहरी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी.