लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है. एक बार फिर यूपी कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने 1400 करोड़ के चढ़ावा चोरी का और उसका हिसाब गायब होने की बात कही है और साथ ही एसआईटी जांच और मंदिर में प्राइवेट गार्ड लगाए जाने को लेकर भी सवाल किया. आरोप ये भी लगाया कि चंदा चोरी से ध्यान हटाने के लिए छात्रों का आंदोलन लंबे समय तक खींचा गया और उन पर लाठियां बरसाई गई.

इसे भी पढ़ें- जनता सब देख रही है और…संसद के बाहर भगवा पहनकर प्रदर्शन करने पर BJP विधायक का विपक्ष पर हमला, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सत्ता में बैठी सरकार और RSS अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए आपका ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश करेंगे. जिस राम के नाम पर ये सत्ता में आए, उसी मंदिर के चढ़ावे का 1400 करोड़ का हिसाब आज तक गायब है. मंदिर में 400 प्राइवेट गार्ड क्यों लगाए गए? SIT की जांच कहां पहुंची और असली षड्यंत्रकारी जेल से बाहर क्यों हैं?

इसे भी पढ़ें- खरीदारी का बहाने सेंधमारीः अलंकार ज्वेलर्स से लाखों का सोना हुआ पार, CCTV में चोरी के सबूत, चोर की तलाश में खाकी

आगे पोस्ट के जरिए ये कहा गया कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और समाधान एक हफ्ते में हो सकता था, लेकिन छात्रों पर जानबूझकर क्रूरता की गई और आंदोलन को एक महीने से ज्यादा खींचा गया, ताकि जनता का ध्यान चढ़ावा चोरी से हट सके. ये दंगे करा सकते हैं, जाति-धर्म के नाम पर नफ़रत फैला सकते हैं और आरक्षण जैसे मुद्दों पर नया विवाद खड़ा कर सकते हैं. हमारा काम राम मंदिर चढ़ावा चोरी के इस सच को गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाना है. ध्यान भटकने नहीं देना है!