बलरामपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच भिड़ंत हुई. घटना में 3 युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ये भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का… ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए नहीं किया खाने-पानी-रहने का इंतजाम, अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?
बता दें कि घटना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर चौराहा के पास उस वक्त घटी, जब एक बाइक सवार सामान छोड़ने के लिए अपने मौसी के घर जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर 2 लोग आ रहे थे. तभी दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर अखिलेश न केवल खुद हारे बल्कि…केशव मौर्य ने कसा करारा तंज, जानिए डिप्टी सीएम ने ऐसा क्या कहा?
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान आकाश वर्मा (17), आशीष सोनी (22) औऱ सूरज कश्यप (20) के रूप में हुई है. हादसे की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

