लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बहाने उनके सहयोगी दलों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में सपा बहादुर अखिलेश यादव चुनावी हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
आगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप सरकार के पापों से दिल्ली को मुक्ति मिली. बिहार में तेजस्वी यादव भी चुनाव-दर-चुनाव हार का बेजोड़ रिकॉर्ड बना ही रहे हैं. अब इसी रास्ते पर पश्चिम बंगाल की सरकार जाने वाली है. ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है.
इसे भी पढ़ें- एक गलती और 3 जिंदगी खत्म..! बारात जाने के लिए कार से निकले 5 लोग, हुआ कुछ ऐसा कि तीन लोगों की थम गई सांसें
केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि चार राज्यों में कुशासन से छुटकारे के साथ सुशासन की शुरुआत. मुझे पूरा यकीन है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भय बनाम भरोसे की इस लड़ाई में जीत भरोसे की ही होगी. जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा – मोदी हैं तो मुमकिन है!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

