बांदा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेवानिवृत्त शिक्षक को रौंद दिया. उसके बाद ट्रक चालक ने फरार होने के चक्कर में ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया. घटना में कुल 5 लोगों की मौत हुई. वहीं 5 लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें- ये कौन सा विकास है योगी जी? पानी की समस्या से जूझ रही ताज नगरी, तपती दोहरी में सड़क पर बैठकर महिलाओं ने सरकार को दिखाया आइना

बतादें कि घटना उस वक्त घटी, जब सेवानिवृत्त शिक्षक 61 वर्षीय रामेश्वर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बालू से लदे ट्रक ने रौंद दिया और उनकी मौके पर मौत हो गई. हादसा होता देख आसपास के लोग भड़क उठे. लोगों ने ट्रक चालक का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की. लोगों को आता देख ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से ट्रक को दौड़ाया. इस दौरान ट्रक ने एक ई-रिक्शा को ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़ें- मोदी जी? न जवाब, न जिम्मेदारी, न शर्म…CBSE परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर सांसद राहुल गांधी का सरकार पर हमला, पूछे तीखे सवाल

वहीं घटना में ई-रिक्शा सवार 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं ई-रिक्शा में सवार 5 लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान ममता (48), राकेश (45), शहबाज (12) और नवीन (40) के रूप में हुई है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस ने लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और जैसे-तैसे जाम को खुलवाया. फरार चालक की तलाश की जा रही है.