बाराबंकी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार डीसीएम खड़ी बस से जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई. वहीं घटना में परिचालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- कानून गया तेल लेने! जम्मूतवी एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या, कांड के बाद आरोपी फरार, खाक छान रहे खाकी वाले?

बता दें कि घटना लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली के पास उस वक्त हुई, जब पानी की बोतल लेकर आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बस चालक की मौत हो गई. वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. उसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव जी…ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जिन्ना को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल परिचालक और डीसीएम चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है.