लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा के सुप्रीमो ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, जिन्ना को आदर्श मानने वाले और ऑपरेशन सिंदूर में देश के 11 लड़ाकू विमानों के गिरने का देश विरोधी झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव जी समाज तोड़क राजनीति करते हैं. एक पर एक चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा भी क्या है. सिर्फ महल बचा है, अकूत रुपया पैसा बचा है. इतना पैसा बचा है कि अखिलेश यादव दस साल पहले मुख्यमंत्री थे, लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई को निचोड़कर जुटाए गए धन को खर्च करके किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं.
इसे भी पढ़ें- CM का मतलब Courier & Messenger…सीएम योगी पर अखिलेश यादव का तंज, कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान
आगे ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश जी की पूरी राजनीति अफवाहबाजी पर आधारित है. यह स्वाभाविक भी है और मैं अखिलेश जी से इससे अलग अपेक्षा भी नहीं करता. झूठ परोसना, अफवाहबाजी करना सबसे आसान है. आप सोचिए कि जिस व्यक्ति की राजनीति ही ट्विटर, एसी और पीसी पर निर्भर हो, उनसे समाज तोड़क अफवाहबाजी से अलग राजनीति की अपेक्षा करना तो मूर्खता ही है.
इसे भी पढ़ें- ‘समय बिताने के लिए करना है कुछ काम!’ मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश का तंज, कहा- फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या पीछे बैठकर?
आगे उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश से अलग राजनीति की अपेक्षा करना भैंसों को आसमान में उड़ाने जैसा है. अखिलेश और उनके लोग कुछ भी कर सकते हैं. आसमान में अपनी भैंसे उड़ा सकते है. अखिलेश आसमान में भैंस उड़ा भी रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर जमीन पर भैंस चरा सकता है, लेकिन आसमान में भैंस उड़ाने की कला में सैफई कुनबा ही पारंगत है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

